#कामां_थाने_के_चार_पुलिसकर्मी_निलंबित..
भरतपुर। डीग जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कामां थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार कामां थाने में तैनात एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल प्रशांत को अवैध खनन में संलिप्तता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के प्रति विभाग 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है और अवैध खनन को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और दोष सिद्ध होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।