ऊंचाहार: अधिवक्ता की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ तहसील में वकीलों ने की नारेबाजी
ऊँचाहार तहसील में बुधवार की दोपहर, उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब आदर्श बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊँचाहार पुलिस व तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।दरअसल उमरन गाँव निवासी अधिवक्ता अम्बर के पिता द्वारा धौरहरा गाँव में बैनामें में खरीदी गई जमीन पर कुछ लोगों द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद भी निर्माण करके कब्जा कर लिया गया।कई वकील रहे।