मधुपुर: अपराध पर सख्ती के निर्देश, पुलिस निरीक्षक ने की समीक्षा बैठक, गश्ती बढ़ाने के आदेश
मधुपुर अंचल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस निरीक्षक राउतू होनहांगा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया और हालिया आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए।