सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ फरार, नगदी और जेवरात भी ले गई, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। प्रेमी के साथ किशोरी के लापता होने पर उसके दादा ने जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी नातिन को खोजने की गुहार लगाई है।