बदलापुर: दुगौली कला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मे तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी महाजन आदि के द्वारा घर आकर गाली गलौज देने लगे मना करने पर मारने पीटने लगे. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.