बदलापुर: 1 नवंबर को बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का होगा आगमन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में एक दो और तीन नवंबर को आयोजित बदलापुर महोत्सव के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ो की संख्या में कन्याओं का विवाह संपन्न होगा. कार्यक्रम के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद देंगे.