कौंच: कोंच में मैरिज गार्डन से बड़े जनरेटर का करीब 8 किलो कॉपर तार चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | Apr 11, 2026 कोंच क्षेत्र में उरई रोड पर तिरुपति मैरिज गार्डन से चोरी का मामला सामने आया है, यहां शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे चोर ने बड़े जनरेटर का करीब 8 किलो कॉपर का तार चोरी कर लिया, वही जनरेटर का कॉपर का तार चोरी करने की वारदात मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वही मैरिज गार्डन संचालक अंकित राठौर का करीब 15 हजार का नुकसान हो गया।