सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड के अचानक सड़क पर आ जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। देवबंद मार्ग पर बाइक सवार युवक कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पहुंचाया।