जहाज़पुर: जहाजपुर क्षेत्र में कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर छात्र, हादसे का खतरा बना हुआ है
जहाजपुर क्षेत्र में कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर छात्र, हादसे का खतरा जहाजपुर क्षेत्र के खोहरा, मेडिया, धोला देवरा सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव से भरे रास्ते से होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलेटा पहुंचने को मजबूर हैं। सड़क दलदल में तब्दील होने से बच्चों को फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।