भोगांव: बेवर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक्सपायर फायर सिलेंडर मिले, अस्पतालों, जिम सहित कई प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बेवर कस्बे में प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पतालों, होटलों, गेस्ट हाउसों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई, जिसमें कई स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं।