शाहपुर: विदाई से पहले दुल्हन ने मेहंदी लगे हाथों से दी बीए की परीक्षा, शिक्षा को दी प्राथमिकता
Shahpur, Betul | Apr 27, 2026 शिक्षा के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प का एक अनोखा उदाहरण शाहपुर में देखने को मिला, जहां एक दुल्हन ने अपनी विदाई से पहले बीए की परीक्षा देकर समाज को प्रेरित किया। स्टाफ क्वार्टर निवासी मुस्कान की शादी डोकली सारणी निवासी गोविंदा के साथ 26 अप्रैल को संपन्न हुई। शादी की रस्में रातभर चलती रहीं और 27 अप्रैल को विदाई तय थी, वही दुल्हन ने केंद्र पर परीक्षा भी दी।