दमोह: जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Damoh, Damoh | Feb 22, 2024 दमोह जिला के तेजगढ़ से एक महिला की डिलेवरी के दौरान नवजात की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा कर दिया। जहां मृत नवजात के परिजनों ने जिला अस्पताल में मौजूद ड्यूटी रत नर्स व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए है।