बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिला में 16 सेंटर पर आयोजित की जा रही वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 5498 कैंडिडेट पंजीकृत
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। कुल रजिस्टर्ड 5,498 अभ्यर्थियों को दोनों पारियों में बराबर-बराबर संख्या में बांटा गया है।रविवार को पहली पारी: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।दूसरी पारी: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।