बांका: सदर अस्पताल में जल्द बनेगा पुलिस टीओपी, एसपी ने दी जानकारी
Banka, Banka | Jun 7, 2026 सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुरक्षा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस टीओपी की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में रविवार की दोपहर 12 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में टीओपी बनने से किसी भी आपात स्थिति, विवाद या आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।