मधेपुरा: विमेंस कॉलेज में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन भूकंप से बचाव के गुर सिखाए गए
मधेपुरा स्थित वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों को भूकंप से बचाव और प्रबंधन के गुर सिखाए गए। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में करीब 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।