पाकरटांड: सैंडिह के पास बाज़ार जाते समय गिरने से व्यक्ति घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
सैंडिह के पास रविवार को दोपहर 3:00 बजे बाजार जानें के दौरान क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल परिजनों के द्वारा लाया गया। जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक द्वारा रांची भेजने की बात कही ।बताया गया कि वह बाजार जा रहा था इसी दौरान नियंत्रण खोकर गिरा।