महागामा: बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर महागामा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महागामा के बसुवा चौक पर भव्य आतिशबाजी एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के जयकारे लगाए।