बेगूसराय: वीरपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत असली मालिक को मोबाइल सौंपा
वीरपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने बुधवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक व्यक्ति विजय शाह जिसका घर मैदा बभनगामा है. उसका मोबाइल खो गया था, उसे बरामद करते हुए उसे सुपुर्द किया गया है.