बेगूसराय: बेगूसराय के उलाव में बस चालक की मौत, लोगों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक बस ड्राइवर की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं पुलिस समझाने आए तो पुलिस के साथ भी गुस्साए भीड़ ने उलझ गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव की है।