बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण किए गए व्यक्ति को बरौनी रेलवे स्टेशन से बरामद किया, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने अपहरण किए गए 01 व्यक्ति को बरौनी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बछवारा थाना में एक व्यक्ति के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.