सिमडेगा: बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत सिमडेगा महावीर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
बजरंग दल सिमडेगा द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार को दोपहर 3:00 बजे सिमडेगा महावीर चौक के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता चलाया। इस दौरान दो पहिया वाहनों को रोककर उन्हें पंपलेट देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए अपील किया गया। इस दौरान जिला संयोजक आनंद जायसवाल, मानस प्रसाद ,सुमित गुप्ता ,कृष्ण शर्मा ,आकाश चक्रवर्ती सहित कई लोग उपस्थित रहे।