नवाबगंज: मसौली में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, दो मासूम हुए अनाथ, डिलीवरी के कुछ देर बाद बिगड़ी थी हालत
मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतका के दो छोटे बच्चे अब मां के साए से वंचित हो गए हैं। मसौली कस्बा निवासी लाईलातून पत्नी इशरत अली को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुंचे।