मितौली: बसारा गांव में पंखे का तार लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से झुलसे युवक की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम चौकी अंतर्गत बसरा गांव में शिव कुमार उर्फ छोटू अपने घर में छत पर सो रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बारिश होने पर छत से नीचे आ गया। पंखे का तार लगाने के दौरान शिवकुमार को जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से शिवकुमार बुरी तरह से झुलस गया। शिव कुमार के इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है।