घटना मैगलगंज थाना क्षेत्र के दुर्गानगर चठिया गांव के पास की है। जहां गुरुवार की देर शाम सड़क पर घूमने वाले आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार चंद्रप्रकाश निवासी कल्लुआमोती और महिपाल निवासी नदौआ घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।