मितौली: मितौली के ग्राम पंचायत दानपुर डलुवापुर में गढ़ायुक्त मार्ग पर पलटा पत्थर से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर व क्लीनर
मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दानपुर डलुवापुर की सड़क का निर्माण करीब एक साल पहले कराया गया था। सड़क एक साल में ही टूट गई है। सड़क में गड्ढों के कारण पत्थर से लदा ट्रक शुक्रवार को पलट गया है। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हादसे में बच गए हैं। ट्रक पलटने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे और ट्रैक ड्राइवर और क्लीनर को ट्रक से बाहर निकाला है।