मितौली: ग्राम पंचायत दानपुर में प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर के द्वारा स्कूली बच्चों साफ कराई जा रही कार, वीडियो हुआ वायरल
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दानपुर प्राथमिक विद्यालय का है। जहां बच्चों को पढ़ाई ना करवाकर उनसे गाड़ी साफ कराई जा रही है। विद्यालय के बच्चों द्वारा गाड़ी साफ कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत दानपुर के प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर के द्वारा स्कूली बच्चों से पढ़ाई न कराकर कार साफ कराई जा रही है।