कांगड़ा: कांगडा में विधायक ने कहा- 10 दिन के भीतर कुलथी गांव के बशिंदों को पेयजल समस्या से मिलेगी राहत
Kangra, Kangra | Jan 28, 2025 दस दिन के भीतर कुलथी गांव के वाशीदों को पेयजल समस्या से राहत पहुंचाई जाएगी। आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक पवन काजल ने आज मंगलवार को साढ़े 3 बजे कुलथी ग्राम पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौक़े पर पंचायत के पूर्ब प्रधान जसवंत सिंह भंडारी ने गांब में पेयजल की समस्या रखी।