कांगड़ा: कृषि उपज सब्जी जिला कांगड़ा का वार्षिक 2025-26 का बजट पारित, कांगड़ा सब्जी मंडी खोली में होगी शिफ्ट
Kangra, Kangra | Jan 24, 2025 एपीएमसी कार्यलय कांगड़ा में वार्षिक बजट 2025 -26 प्रस्तुत किया गया। कृषि उपज समिति कांगड़ा के अध्यक्ष नीशु मोंगरा की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को 2:30 बजे आयोजित वार्षिक बजट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुये कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष निशु मोगरा ने बताया कि जिला कांगड़ा का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया।