कांगड़ा: कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत, लैंटल से गिरकर हुआ था घायल
Kangra, Kangra | Jan 26, 2025 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में उपचार के दाैरान आज रविवार काे साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की माैत हाेने का समाचार सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के लडभड़ोल के तहत एक व्यक्ति जो कि लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी था, अपने घर के लैंटल से 12 जनवरी को अचानक नीचे गिर गया।.