कांगड़ा: नगर परिषद कांगड़ा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने तिरंगा फहराया
Kangra, Kangra | Jan 26, 2025 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में आज रविवार काे साढ़े 10 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाली गई झाकियां।