गुलाना: मदाना में भारतीय किसान संघ की बैठक, स्थापना दिवस मनाया गया, नए प्रचार प्रमुख नियुक्त
ग्राम मदाना (गुलाना तहसील) में सोमवार को दोपहर 1 बजे भारतीय किसान संघ की तहसील गुलाना की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्राम इकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम और भारत माता की पूजन-अर्चना के साथ हुई। इसमें जिला अध्यक्ष श्री सवाई सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।