शिवपुरी नगर: 48 घंटे में नाबालिग को खोज लाई कोतवाली पुलिस, परिजनों को सौंपा
शिवपुरी जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने घर से लापता हुए 16 वर्षीय नाबालिग बालक को 48 घंटे के भीतर सकुशल खोज लिया। जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को ग्राम बछोरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने 16 वर्षीय छोटे भाई के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 493/26 दर्ज कर बालक की तलाश