पुवायां: जर्जर शारदा नहर पुल के निर्माण को लेकर विधायक से मिले सुबोध कनौजिया
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में जर्जर शारदा नहर पुल को लेकर अब जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का दौर तेज हो गया है। समाजसेवी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुबोध कनौजिया ने विधायक चेतराम पासी से मुलाकात कर सिंगापुर खास स्थित पुल की खतरनाक स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने मामले की गंभीरता लेते हुए जल्द समाधान करने की बात कही है।