शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
शाजापुर कृषि उपज मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर जिला अस्पताल में हुई मौत। मंगलवार को शाम 4: बजे मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार कुलदीप पिता राजेंद्र राजपूत, उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम मझानिया को टक्कर मार दी जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।