कुडू: बड़की चाँपि बाजार टांड़ में उपायुक्त के आदेश पर 3 एकड़ 46 डिसमिल जमीन की मापी, 11 अतिक्रमणकारियों को नोटिस
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के आदेश के आलोक में कुडू अंचल क्षेत्र में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कुडू अंचलाधिकारी संतोष उराँव के निर्देश पर शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बड़की चाँपि बाजार टांड़ की जमीन का विधिवत मापी और सीमांकन किया गया।