घाटमपुर: बिधनू में सिपाही ने महिला को पचास हजार समेत जेवरात से भरा बैग लौटाया, सिपाही को ट्रेन में मिला था बैग
बिधनू में तैनात सिपाही को घर से वापस ड्यूटी पर आते समय ट्रेन में एक बैग मिला। बैग में पचास हजार रुपए समेत जेवरात थे, बैग में आधार कार्ड होने से सिपाही ने महिला को सूचना दी। बिधनू थाने पहुंची महिला को सिपाही ने बैग वापस किया हैं। बैग मिलने के बाद महिला ने सिपाही को बहुत आभार व्यक्त किया हैं।