घाटमपुर: चौबेपुर गांव के पास बाइकों की आपस में टक्कर मे दंपत्ति घायल, महिला जिला अस्पताल रेफर
रेउना थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के पास दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। घटना में एक बाइक में सवार दंपति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा दो घायलों का उपचार कर एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।