सजेती थाना कैथा चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया वही एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को सीएचसी जहानाबाद पहुंचाया,जहां से एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।