शिकोहाबाद: पुलिस लाइन परिसर में परिवार परामर्श केन्द्र टीम ने 5 परिवारों का आपसी सहमति से कराया सुलहनामा, लौटाई गई खुशियाँ
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में फिरोजाबाद पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र, दीदी प्रोजक्ट के अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन कुल 05 परिवारों का घरेलू मामलों में आपसी सुलहनामा कराते हुए समझौता कराया गया है । उक्त परिवारों के आपसी चल रहे घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलहनामा कराया।