कांके: धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Dec 31, 2024 धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार शाम करीब पांच बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने वीसी के जरिए नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उग्रवाद के सम्पूर्ण खात्मे के लिए माओवादी, स्प्लिंटर ग्रुप और आपराधिक गुटों का संपूर्ण रूप से खात्मा करने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ अन्य कार्रवाई करने संबंधी दिशा निर्देश दिये।