कांके: जैक के अध्यक्ष और सचिव ने कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 31, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में मंगलवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन से जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने मुलाकात की। इस दौरान जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने सीएम हेमंत सोरेन को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।