कोल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में सनातन सेना ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, 'योगी नहीं ढोंगी है' नारा दिया
Koil, Aligarh | Jan 27, 2026 प्रयागराज में माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में लोग अब आगे आ रहे हैं। शंकराचार्य के समर्थन में अब अलीगढ़ में राष्ट्रीय सनातन सेना ने प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय सनातन सेना के बैनर तले दर्जनों की तादाद में कार्यकर्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे।