कोल: यूजीसी के विरोध में RCS का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पीएम मोदी मुर्दाबाद के नारों के साथ फूंका गया UGC का पुतला
Koil, Aligarh | Jan 27, 2026 अलीगढ़ में यूजीसी कानून का विरोध सवर्ण समाज के लोग लगातार कर रहे हैं। RCS के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों की तादात में छात्र महेंद्र प्रताप पार्क में इकट्ठा हुए। पार्क से हाथों में पोस्टर बैनर लेकर वह प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी की और पुतला फूंक दिया।