भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस PDA की बात करते हैं, उसका असली मतलब एक परिवार तक सीमित है। रमेश सिंह ने दावा किया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज भाजपा के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
[Ramesh Singh BJP, Uttar Pradesh Vice President, Gorakhpur, Akhilesh Yadav PDA]