जलालाबाद: ग्राम नगरिया में ताज फ्रूट एजेंसी के कारखाने को तहसीलदार और बैंक के कर्मचारियों ने भारी पुलिस बल के साथ किया सीज
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के नगरिया में ताज फुट एजेंसी का एक केला पकाने का कारखाना है.इस पर कारखाने के मालिक वसीम कुरैशी ने करीब 120 लाख रुपया बैंक से लोन लिया था लोन लेने के बाद 3 साल से वह बैंक का कर्ज चुका नहीं रहे थे.जिस पर बैंक के अधिकारियों ने कोर्ट का सहारा लिया कोर्ट के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद ने आज सीज करवा दिया.