जलालाबाद: गांव बिरिया खुर्द में लेखपाल ने गरीब महिला पर ₹48,000 का जुर्माना लगाया, महिला ने उप जिला अधिकारी से स्थगन की मांग की
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद के ब्लॉक मदनपुर गांव बिरिया खुर्द की महिला कमला पत्नी रामवीर ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद उत्सव आनंद को प्रार्थना पत्र देकर बताया की महिला बेहद गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर है उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी इसलिए प्रधान ने 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसको ग्राम समाज की जमीन में आवास बनवा दिया था