बांसवाड़ा: बाबा बस्ती में शराबियों के हौसले बुलंद, घर के बाहर बैठे युवक पर लात-घूसों से किया हमला, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित बाबा बस्ती में घर के बाहर बैठे एक युवक पर शराबियों ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि रमेश पुत्र सोहन निवासी बाबा बस्ती का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।