थरथरी: प्रतापपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ
थरथरी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह रासलीला एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान कथा यज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीत और जयघोष से वातावरण