पिथौरा: nh 53 पटेवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को 112 वाहन की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
nh 53 पटेवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था । 112 वाहन की टीम मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को पटेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है । घायल व्यक्ति ग्राम सरकड़ा निवासी रमेश ठाकुर बताया जा रहा है ।