नवाबगंज: मसौली क्षेत्र में सपा विधायक गौरव रावत ने जनसंपर्क के दौरान कई गांवों का किया दौरा, राज्य सरकार पर बोला हमला
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में सपा विधायक गौरव रावत ने जनसंपर्क के दौरान कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने, महिला अपराध बढ़ने और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया और कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है।